विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती पर तिरंगे के अपमान का आरोप, कठुआ में शिकायत दर्ज

Published: Thu, 06 Aug 2026 10:15 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कठुआ में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की ...और पढ़ें

महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कठुआ थाने में शिकायत।

महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कठुआ थाने में शिकायत।

HighLights

  1. महबूबा मुफ्ती के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज अपमान की शिकायत

  2. कठुआ पुलिस थाना में दर्ज हुई शिकायत, जांच की मांग

  3. भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया

संवाद सहयोगी, कठुआ। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के खिलाफ कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान के आरोप को लेकर गुरुवार को कठुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उपलब्ध सभी साक्ष्यों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि एक सार्वजनिक प्रदर्शन के दौरान तिरंगे के कथित अपमान की घटना सामने आई, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। शिकायतकर्ता ने कहा, 'तिरंगा देश की आन, बान और शान है और उसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।'

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोपरि बताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और यदि कोई अपराध स्थापित होता है तो संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने की मांग की।