पार्टी के नए पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी
????? ???? ???? ?????? ?? ???? ???? ?? ???? ?????? ????? ???? ?? ????????? ??? ?????? ???? ?? ????? ?????? ?? ?????????? ?? ?? ?????? ????? ?? ??? ??????? ????? ?? ?? ?????? ???? ?? ???????????? ?? ???????? ?? ??? ?? ???? ?? ?????? ?? ???? ?????? ?? ????? ???? ?? ???? ????? ??????? ?????? ????? ?? ?????? ?????
जागरण संवाददाता, कठुआ : हाल के दिनों में अस्तित्व में आई जम्मू कश्मीर नवनिर्माण पार्टी ने जिले में अपनी जमीन को मजबूत बनाने का प्रयास शुरू कर दिया है। गांव तरफ सांझी में पार्टी द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। पार्टी की युवा इकाई के जिला प्रधान बलमीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पार्टी की गतिविधियों को और सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न ब्लॉक व यूनियन स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान ने मनजीत सिंह को नगरी ब्लॉक अध्यक्ष, अश्वनी कुमार को बरनोटी ब्लॉक अध्यक्ष, अमन पुरी को कठुआ ब्लॉक अध्यक्ष, विपिन शर्मा को कीड़ियां ब्लॉक अध्यक्ष और हरप्रीत सिंह को ट्रेड यूनियन का जिला प्रधान घोषित किया। वहीं, इस मौके पर सरदार जगमीत सिंह, अश्विनी कुमार, गुरमीत सिंह, सुरेश कुमार, मोहनलाल, सुनील जांगराल आदि पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पार्टी के अध्यक्ष सरदार जसमेहर सिंह, उपप्रधान परमिदर सिंह, राजेश शर्मा, सतीश भगत और सरदार मनमीत सिंह नेता जम्मू जिला प्रधान भी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए जनसेवा को अपना अभियान बनाने की नसीहत दी।