जम्मू-कश्मीर: कठुआ के स्कूल में अचानक बेहोश हुईं 12 से ज्यादा छात्राएं, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
कठुआ के सरकारी कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार सुबह 12 से अधिक छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। उन्हें उपचार ...और पढ़ें

कठुआ के स्कूल में अचानक बेहोश हुईं छात्राएं (जागरण)
HighLights
कठुआ के सरकारी स्कूल में 12 से अधिक छात्राएं बेहोश हुईं
सुबह की असेंबली में छात्राओं को चक्कर और सीने में दर्द
तीन छात्राओं को जीएमसी कठुआ रेफर, बाकी ओल्ड हॉस्पिटल में
जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू संभाग के अंतर्गत कठुआ के सरकारी कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में वीरवार सुबह एक के बाद 12 से ज्यादा छात्राएं बेहोश होकर गिर गई, जिन्हें उपचार के लिए सबसे पहले कठुआ के ओल्ड हॉस्पिटल में लाया गया। यहां से तीन छात्राओं को जीएमसी कठुआ में भेजा गया है। नौ छात्राओं को ओल्ड हॉस्पिटल में रखा गया है।
छात्राओं से बात करने पर पता चला कि सभी छात्राएं सुबह की असेंबली में इकट्ठी हुई थीं। इस बीच अचानक से एक के बाद किसी को चक्कर आने लग, किसी को सीने में दर्द होने लगा और किसी को घबराहट होने लगी।
अस्पताल लाई गईं छात्रों के साथ आए शिक्षकों ने इस बारे में कुछ बताने से मना कर दिया। वहीं, इस बारे में अभी तक स्कूल की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले की जांच जारी है।
