विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ की लापता महिला को चंडीगढ़ में ढूढ़ा, परिवार से मिलाया

Published: Thu, 28 Aug 2025 03:52 PM (IST)

कठुआ के बौरा कठेरा तहसील से एक 20 वर्षीय महिला के लापता होने की शिकायत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ...और पढ़ें

लापता महिला को चंडीगढ़ से ढूंढ कर उसके परिवार को सौंपते हुए बिलावर पुलिस
लापता महिला को चंडीगढ़ से ढूंढ कर उसके परिवार को सौंपते हुए बिलावर पुलिस

संवाद सहयोगी, बिलावर। बौरा कठेरा तहसील कठुआ निवासी व्यक्ति की अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर पुलिस स्टेशन बिलावर की टीम ने 20 वर्षीय लापता महिला को चंडीगढ़ पंजाब से खोज निकाल कर उसे उसके परिवार से मिलाया।

23 अगस्त को विक्कू सिंह पुत्र मान सिंह निवासी बौरा कठेरा, तहसील कठुआ, जिला कठुआ ने पुलिस स्टेशन में आया और अपनी 20 वर्षीय पत्नी प्रिया देवी पत्नी के लापता होने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने पर थाना बिलावर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई और एसडीपीओ बिलावर नीरज पडियार की देखरेख में एसएचओ थाना बिलावर इंस्पेक्टर ज़हीर मुश्ताक के नेतृत्व में थाना बिलावर की एक टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली, सीसीटीवी कैमरों की जांच और समय पर मानवीय हस्तक्षेप के साथ तकनीकी सहायता की मदद से गुमशुदा महिला को चंडीगढ़ पंजाब पाया गया।

इस पर थाना बिलावर की पुलिस टीम चंडीगढ़, पंजाब की ओर रवाना हुई और गुमशुदा महिला को बरामद किया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उक्त गुमशुदा महिला को उसके कानूनी उत्तराधिकारियों को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।