विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कठुआ के बाना चक में मिली सैन्य वर्दी और बैग, आतंकी घुसपैठ की आशंका

Published: Thu, 29 Oct 2026 06:54 PM (IST)

कठुआ के बाना चक गांव में एक सैन्य वर्दी, जूते और पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसका कुछ हिस्सा जला हुआ था। पुलिस आतंकी इस्तेमाल से इनकार कर रही है।

खेत में मिली सेना की वर्दी, पिट्ठू बैग और जूते।

खेत में मिली सेना की वर्दी, पिट्ठू बैग और जूते।

HighLights

  1. कठुआ के बाना चक गांव में सैन्य वर्दी और बैग मिला

  2. बरामद वर्दी का कुछ हिस्सा जला हुआ पाया गया

  3. पुलिस आतंकी घुसपैठ की संभावना पर जांच कर रही है

जागरण संवाददाता, कठुआ। हीरा नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत बाना चक गांव में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक सैन्य वर्दी जूते और एक सेना का पिट्ठू बैग बरामद हुआ।

वर्दी का कुछ हिस्सा जला हुआ था। हालांकि, पुलिस की तरफ से यह मानने से इनकार कर दिया गया है कि यह किसी आतंकी द्वारा इस्तेमाल की गई है और उसके बाद उसे फेंक दिया गया हो।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई अन्य एजेंसियां भी इसे लेकर अपने स्तर पर पूछताछ कर रही है कि कहीं सीमा पार से आतंकी घुसपैठ करके तो नहीं आ चुके।