हड़ताली कर्मियों की मांगें जायज पर पेयजल सप्लाई भी जरूरी
संवाद सहयोगी, चड़वाल : क्षेत्र में पानी की समस्या पर कांग्रेसियों ने चिंता जताते राज्यपाल सत्यपाल मलिक
संवाद सहयोगी, चड़वाल : क्षेत्र में पानी की समस्या पर कांग्रेसियों ने चिंता जताते राज्यपाल सत्यपाल मलिक से पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है। रविवार को चड़वाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में काग्रेस नेता पूर्व सरपंच योगेश सिंह ने कहा कि क्षेत्र में करीब दो माह से पेयजल सप्लाई पूरी तरह चरमरा चुकी है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगें भी जायज हैं और लोगों को पेयजल सप्लाई भी जरूरी है। ऐसे में सरकार को उनकी मागों को जल्द मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग पीने के पानी के लिए पीएचई की सप्लाई पर निर्भर हैं। सप्लाई बाधित रहने से लोगों को कई प्रकार की समस्याएं पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को लोगों की समस्याओं को समझते हुए जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पेयजल सप्लाई की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग आदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर निशिकांत खजूरिया, राज कुमार आदि ने अपने संबोधन में राज्यपाल से पेयजल सप्लाई नियमित करने के लिए उचित कार्रवाई करने की माग की।