शहीद परिवारों को किया सम्मानित, भेंट किया तिरंगा
संवाद सहयोगी बसोहली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से देश की आन बान के लिए शहीद हुए
संवाद सहयोगी, बसोहली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से देश की आन बान के लिए शहीद हुए जवानों के परिवारों को तिरंगा और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बलदेव, भाजपा पहाड़ी जिला प्रधान कर्नल महान सिंह, महानपुर सरपंच एवं महानपुर मंडल के भाजपा उप प्रधान सोनू गुप्ता, रोहित रैना, सुनील केरनी, दिनेश अंडोत्रा आदि ने महानपुर तहसील के शहीद परिवारों से मिले और उनके परिवार के सदस्य को तिरंगा एवं एक शॉल भेंट किया, जिन्होंने तिरंगे की खातिर अपना सर्वस्व न्योच्छावर कर दिया। आरएसएस की ओर से शहीद मल्हार सिंह 1962 के चीन युद्ध, शहीद पूर्ण चंद 1971 के भारत-पाक युद्ध, शहीद मोहम्मद शरीफ तंगधार, शहीद दीप चंद्र 2004 में शहीद हुए थे, इसके अलावा शहीद दीप चंद्र बडियाल 2002 में शहीद हुए थे।