आंधी से आम का पेड़ गिरा, चार मकान क्षतिग्रस्त
संवाद सूत्र, रामकोट : गत शाम तेज आधी के चलते मकवाल गाव केवार्ड नंबर 6 मोहल्ला आली में एक
संवाद सूत्र, रामकोट : गत शाम तेज आधी के चलते मकवाल गाव केवार्ड नंबर 6 मोहल्ला आली में एक पुराना आम का पेड़ टूटकर जोधु राम पुत्र सैंतू उसके तीन पुत्रों देसराज, यश पाल और सोनू के चार मकानों के ऊपर जा गिरा। जिससे इन घरों में रखा सारा कीमती सामान बर्बाद हो गया। पेड़ के गिरने से देसराज का मकान तो बिल्कुल ही ध्वस्त हो गया। उसमें रखा टीवी, फ्रिज, कूलर, अलमारी, कपड़े, बर्तन और राशन सब कुछ बर्बाद हो गया। गनीमत यह रही कि घर के किसी भी सदस्य को कोई चोट नहीं लगी। देसराज ने बताया कि जब आधी चली तो पेड़ की एक बड़ी टहनी टूट कर उनके घर के टिन की छत पर आ गिरी। तब उन लोगों ने घर केसभी सदस्यों केसाथ घर से बाहर बने एक रसोई घर में शरण ले ली। घर के अन्य लोग अगल बगल के घरों में चले गए। तभी देखते ही देखते पूरे का पूरा पेड़ उसके नीचे बने 4 टिन के घरों के ऊपर आ गिरा और सभी के घर बर्बाद हो गए। शुक्रवार सुबह उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया है। वहीं इसी मोहल्ले में आधी से सुभाष चंद्र के घर की टीन की छत उड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की माग की है।