डॉ. निर्मल सिंह ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
संवाद सहयोगी, हीरानगर : राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने रविवार को कंडी मंडल
संवाद सहयोगी, हीरानगर : राज्य के उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने रविवार को कंडी मंडल के प्रधान सुदेश कुमार की ओर से आयोजित वैठक में कार्यकर्तायों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास में भी तेजी आई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि गरीबी उन्मूलन के लिए दर्जनों योजनाएं लागू की गई है। जिनका लोगों को लाभ उठाना चाहिए। आम जनता को जागरूक करने के लिए सरकारी विभाग की ओर से जागरूकता शिविर भी लगाए जाते है। कार्यकर्ताओं को भी गावों में जाकर इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत अब लड़कियों को लेकर लोगों की सोच भी बदल रही है। आज महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्हें पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार जल्द ही पंचायत के चुनाव करवाने वाली है। पंचायतों के गठन से गावों के विकास में ओर तेजी आएगी। इस अवसर पर ममता सिंह, सुरजीत सिंह, धर्म सिंह, गफूर अहमद, राम पाल पुरोहित, रमन कुमार, सुनील कुमार आदि भी मौजूद रहे।