Move to Jagran APP

हाई जंप में हाई स्कूल बन्होड़ के अभिनव अव्वल

संवाद सहयोगी, बिलावर : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा बिलावर के नाज खेल मैदान में खेलो इंि

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 02:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 02:18 AM (IST)
हाई जंप में हाई स्कूल बन्होड़ के अभिनव अव्वल
हाई जंप में हाई स्कूल बन्होड़ के अभिनव अव्वल

संवाद सहयोगी, बिलावर : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा बिलावर के नाज खेल मैदान में खेलो इंडिया के तहत शनिवार को एथलेटिक्स मुकाबलों में अंडर-17 लड़को और लड़कियों के मुकाबले हुए। शॉटपुट-17 में लड़कों के मुकाबलों में सेकेर्ड हार्ट कावेट स्कूल के प्रणव वर्मा ने पहला, बडिंग फ्लावर के रोहित शर्मा ने दूसरा, हाई स्कूल बन्होड़ के अंशु शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में हाई स्कूल हौटार के रोहित शर्मा ने पहला, बडिंग फ्लावर देवल के रोहित शर्मा ने दूसरा, सेकेर्ड हार्ट कावेट के प्रियम शर्मा ने तीसरा स्थान लिया।

loksabha election banner

जेविलियन थ्रो में सेकेर्ड हार्ट के महेश्वर ने पहला, कुलवीर सिंह सुकराला देवी हाई स्कूल ने दूसरा और धीरज कुमार हाई स्कूल चनेरा ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, अंडर-17 लंबी कूद में हाई स्कूल चनेरा के धीरज कुमार ने पहला स्थान, सत्या मॉडल एकेडमी बिलावर के अलताफ हुसैन ने दूसरा और बडिंग फ्लावर के सुरजीत सिंह ने तीसरा स्थान पाया। हाई जंप में हाई स्कूल बन्होड़ के अभिनव अव्वल रहे। सेकेर्ड हार्ट के साहित शर्मा दूसरे स्थान और सेकेर्ड हार्ट के ही उदित सपोलिया तीसरे स्थान पर रहे।

एक सौ मीटर दौड़ में कान्वेट स्कूल के अभिक्षेख कश्यप ने पहला स्थान, हाई स्कूल धार डुग्गनू के शाह अली ने दूसरा, सत्या मॉडल एकेडमी के सुशात जीवन ने तीसरा स्थान पाया। दो सौ मीटर दौड़ में हाई स्कूल चनेर के धीरज कुमार ने पहला स्थान लिया। संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर के आदित्य सिंह ने दूसरा, सत्या मॉडल के शाहिद अंसारी ने तीसरा स्थान लिया। चार सौ मीटर दौड़ में सत्या मॉडल एकेडमी के पीवी कार्तिकेय ने पहला स्थान हासिल किया। हाई स्कूल धार डुग्गनू के वास अली ने दूसरा और हाई स्कूल गुडा कल्याल के मोहित वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों के अंडर 17 के मुकाबलों में शॉटपुट में बडिंग फ्लावर की किरन बाला ने पहला, ग‌र्ल्स हाई स्कूल बिलावर की शाहीना बानो ने दूसरा और हाई स्कूल देवल के शबनम अंजुम ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो में बडिंग फ्लावर की किरन बाला ने यहां भी बाजी मारते हुए पहला स्थान पाया। यजस्वी वर्मा ने दूसरा और ग‌र्ल्स हाई स्कूल भड्डू की अरशदा बानो ने तीसरा स्थान पाया। जेविलियन थ्रो में संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर की मधुमिता ने पहला, हाई स्कूल देवल की नाहिदा ने दूसरा और ग‌र्ल्स हाई स्कूल भड्डू की रूबिया ने तीसरा स्थान पाया। हाई जंप में हाई स्कूल धार डुग्गनू की सुहानी देवी ने पहला, संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर की भूमिका भडवाल ने दूसरा और हाई स्कूल हौटार की चंपा देवी ने तीसरा स्थाना पाया। लाग जंप में हाई स्कूल धार डुग्गन की सोहानी देवी ने पहला, धार डुग्गनू की मोनिका देवी ने दूसरा और र्हाइ स्कूल धार डुग्गनू की सुनिता देवी ने तीसरा स्थान पाया। सौ मीटर लड़कियों की दौड़ में संत बाल योगेश्वर की साक्षी ने पहला, कान्वेंट की आयुषी ठाकुर ने दूसरा और हाई स्कृल सुकराला देवी की प्रवीन अख्ती ने तीसरा स्थाना पाया। दौ मीटर दौड़ में हाई स्कूल हौटार की आरती देवी ने पहला स्थान पाया। संत बाल योगेश्वर की रेखा देवी ने दूरा और सेकेर्ड हार्ट कान्वेंट की अर्चिता ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। चार सौ मीटर दौड़ में कान्वेंट की अंक्षिका राजपूत ने पहला, बाल योगेश्वर की रेखा देवी ने दूसरा और हाई गढ़ की निक्षिता वर्मा ने तीसरा स्थान पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.