अटल सेतु पर वर्करों ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजली
अटल बिहारी के जन्मदिन पर अटल सेतु पर भाजपा कार्यकतरओं भेंट की श्रद्धांजली अटल बिहारी के जन्मदिन पर अटल सेतु पर भाजपा कार्यकतरओं भेंट की श्रद्धांजली अटल बिहारी के जन्मदिन पर अटल सेतु पर भाजपा कार्यकतरओं भेंट की श्रद्धांजली अटल बिहारी के जन्मदिन पर अटल सेतु पर भाजपा कार्यकतरओं भेंट की श्रद्धांजली
संवाद सहयोगी, बसोहली: कस्बे में चार वर्ष पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर बसोहली वासियों को अटल सेतु पुल तोहफे में मिला था। चार वर्ष पूरे हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की खुशी पर एक कार्यक्रम का आयोजन अटल सेतु पुल पर किया।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम एवं पूर्व स्पीकर डॉक्टर निर्मल सिंह, पहाड़ी जिला प्रधान कर्नल महान सिंह, पहाड़ी जिला प्रभारी गोपाल महाजन, कमेटी के चेयरमैन शम्मी सपोलिया, उप प्रधान सुरेंद्र सिंह, मंडल प्रधान जगदेव सिंह, केवल सिंह आदि ने कहा कि आज का दिन भाजपा बसोहली वासियों के लिए कई मामलों को लेकर ऐतिहासिक है, क्योंकि उनके जन्मदिन पर ही इतनी खुशी लोगों को मिली थी। पुल के बनने से लोगों को बहुत फायदा भी हुआ है। पंजाब-हिमाचल से नजदीकी बढ़ गई है। हर रोज कई पर्यटक अटल सेतु को एक नजर निहारने के लिए पुल पर आते हैं। पुल के बनने से बसोहली का नाम विश्वभर में मशहूर हो गया है। वैसे तो पेंटिग और पश्मीना शॉल के पहले से ही बसोहली विश्व प्रसिद्ध है।