सुभाष चौक पर फहराया तिरंगा, पूंड में रंगारंग कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कस्बे के मुय बाजार में स्थित सुभाष चौक में भाजपाइयों ने तिरंगा फहराया और उन के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। म्यूनिसिपल प्रधान सुमेश सपोलिया पार्षद सुरेंद्र सिंह राजेंद्र बाली व्यापार मंडल पूर्व प्रधान वेद फंदा किशोर सुभाष फंदा विजय कपूर
संवाद सहयोगी, बसोहली: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित सुभाष चौक पर भाजपाइयों ने तिरंगा फहराया और उनके चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी।
म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान सुमेश सपोलिया, पार्षद सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र बाली, व्यापार मंडल पूर्व प्रधान वेद फंदा, किशोर, सुभाष फंदा, विजय कपूर, मदन कपूर, सुदर्शन कपूर, विकास दत्ता, इंद्र जीत सिंह आदि ने सबसे पहले तिरंगा फहराया, इसके बाद बारी-बारी सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर फूल अर्पित किये। इस अवसर पर नेताजी को याद करते हुए नारे लगाये गये कि जब तक हिदोस्तान रहेगा नेताजी आपका नाम रहेगा।
गौर हो कि सुभाष चौक को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की याद में बनाया गया। इस चौक में 70 के दशक में सीमेंट फैक्टरी, डिग्री कॉलेज, बसोहली को जिला बनाने के लिये धरना प्रदर्शन हुआ। रावी पर पुल के लिये कई बार आंदोलन हुआ। किसी नेता के आने पर बाजार में स्थित होने पर भीड़ जुटाना यहां पर आसान है, इसलिये नेता इस जगह को ज्यादातर चुनते रहे।
उधर, पूंड में स्थित सुभाष मेमोरियल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अल्ताफ हुसैन रहे। मुख्य अतिथि ने तिरंगा ध्वज फहराया और इसके बाद मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद बच्चों ने गणेश वंदना और फिर रंगारंग कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें हिमाचली, पंजाबी, डोगरी, देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। कार्यक्रम को देखने के लिये पूंड, जंदरैली, सांधर, कोग, चिगला बग्ग, कोट आदि गांवों के अभिभावक पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रेणु बाला ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया और लोगों का आभार जताया।