पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि
जागरण न्यूज नेटवर्क कठुआ/हीरानगर भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के
जागरण न्यूज नेटवर्क, कठुआ/हीरानगर: भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में कठुआ पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रेरणास्रोत बताया और उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करने का आहवान किया। श्रद्धांजलि समारोह में प्रेम नाथ डोगरा, नरेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र सिंह जसरोटिया, शशी पाल शर्मा, अक्षय भारती, मंजीत सिंह, अनिरुद्घ शर्मा, विक्की शर्मा, रघुनंदन बबलू आदि शामिल थे। इसी बीच हीरानगर में भी भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह की अध्यक्षता में वुधवार को कस्बे में समाधिया स्थल पर एक कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की तथा उन की जीवनी पर रोशनी डाली। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ठाकुर रणजीत सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय यंघसंग के संस्थापक थे आज उन्हीं की प्रेरणा से भारतीय जनता का कमल पूरे देश में खिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सामना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर कश्मीर से अनुच्छेद370,35ए को हटा कर पूरा कर दिया है। हमें इन महान नेताओ के बताए मार्ग पर चल कर पार्टी की मजबूती तथा देश की उन्नति के लिए अपना सहयोग देना चाहिए। ठाकुर रणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व सरकारें पिछले 70 सालों में भी अनूचछेद370 नहीं हटा सकीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे दोबारा में आने के चंद महीनों में ही इसे हटा कर अपना वायदा पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की पार्टीया लम्बे अरसे से जम्मू के साथ भेदभाव करती आ रही थी अब लोगों को उन का हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई गरीबी उन्मूलन योजनाओं का आम जनता को लाभ मिल रहा है कार्यकर्ताओं को अपने गावों में जाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए ताकि कोई वंचित न रहे। वहीं इस पर पूर्व विधायक कुलदीप राज अशोक जसरोटिया अन्य नेताओं ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद370हटाए जाने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल प्रधान मोहनलाल शर्मा भानूप्रकाश गुप्ता तरसेम सिंह सुदेश कुमार। प्रकाश चंद अश्रि्वनी शर्मा मुकेश पादा करण कुमार लक्की भगत गोविंद राम सुनील सिंह सूनीता देवी कमलेश, देवी, सुभाष सिंह सोम राज आदि भी मौजूद थे।