विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में रंजिश के चलते सातवीं कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या, गांव में पसरा मातम

Published: Tue, 17 Feb 2026 11:02 AM (IST)

राजबाग थाना क्षेत्र के पलाटें गांव में सोमवार को सातवीं कक्षा के छात्र बलवीर कुमार की गला रेतकर हत्या कर ...और पढ़ें

कैप्शन: रंजिश के चलते सातवीं कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या (जागरण फोटो)

कैप्शन: रंजिश के चलते सातवीं कक्षा के छात्र की गला रेतकर हत्या (जागरण फोटो)


HighLights

  1. सातवीं कक्षा के छात्र बलवीर कुमार की गला रेतकर हत्या

  2. कठुआ के पलाटें गांव में पुरानी रंजिश के चलते घटना

  3. पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर जांच शुरू की

संवाद सहयोगी, हीरानगर। राजबाग थाना क्षेत्र के हरियाचक पंचायत के पलाटें गांव में सोमवार को सातवीं कक्षा के एक छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे बच्चे का शव पड़ा देख हर कोई सकते में आ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस मामला दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 15 दिन पहले युवक का बच्चे के पिता से झगड़ा हुआ था। यही रंजिश हत्या का कारण माना जा रहा है। दरअसल, दोपहर हरियाचक पंचायत के पलाटें में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है, क्योंकि सातवीं कक्षा के मासूम छात्र 12 वर्षीय बलवीर कुमार पुत्र सोहन लाल निवासी पलाटें की सड़क किनारे गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

सातवीं क्लास में पढ़ता था छात्र

इसके बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि बलवीर पास के ही काना चक स्थित स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था। रोजाना की तरह सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटा। घर पहुंचकर उसने साइकिल उठाई और पास के मंदिर में चल रहे भंडारे से प्रसाद लेने की बात कहकर निकल गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि बलवीर घर से आखिरी बार बाहर जा रहा है। जब काफी देर तक बलवीर वापस नहीं लौटा तो स्वजनों की चिंता बढ़ गई।

बेरहमी से काटा गला

इस बीच कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक बच्चे का शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का दृश्य देखकर हर किसी की रूह कांप उठी, क्योंकि बलवीर का नन्हा शरीर सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान पड़ा था। पास में ही उसकी साइकिल सड़क पर गिरी हुई थी, क्योंकि बच्चे का गला बेरहमी से रेता गया था। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ राजबाग पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में दिनभर लोग मौजूद रहे।