बच्चों के विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण: आरती मोहन
संवाद सहयोगी कठुआ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला लीगल सर्विसेस अथारिटी की ओर से बाल आश्
संवाद सहयोगी, कठुआ: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला लीगल सर्विसेस अथारिटी की ओर से बाल आश्रम में वीरवार को खेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें लैट रेस, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, ऊंची और लंबी कूद व अन्य खेलों में भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डीएलएसए की सचिव आरती मोहन ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके जीवन में खेल के लाभों के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने बाल आश्रम और नारी निकेतन के बच्चों को खेलों में भाग लेने को प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्रीय खेल दिवस को प्रत्येक बच्चे को मनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण है। इस मौके पर बच्चों को खेल किट और जलपान भी करवाया गया। इस अवसर पर तहसील समाज कल्याण अधिकारी विश्व बंधु शर्मा, लीगल कम प्रोवेशनरी ऑफिसर सुरभि अबरोल, चाइल्ड लाइन काउंसलर सुनाक्षी शर्मा, अधीक्षक नारी निकेतन मुख्तियार बेगम और प्रभारी बाल आश्रम हरबंस सिंह उपस्थित रहे।