धार्मिक संस्कारों के प्रति जागरूक करने को शोभा यात्रा
प्रवचन कार्यक्रम के उपरांत शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैदिक धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। आर्य समाज मंदिर में शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुखजी चौक शहीदी चौक पारलीवंड एवं जराई चौक सहित कई स्थानों से होती हुई दोबारा आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई।
जागरण संवाददाता, कठुआ: आर्य समाज मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के उपरांत शहर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर वैदिक धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
आर्य समाज मंदिर में शुरू हुई शोभायात्रा शहर के मुखजी चौक, शहीदी चौक, पारलीवंड एवं जराई चौक सहित कई स्थानों से होती हुई दोबारा आर्य समाज मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी वैदिक मंत्रों की जयघोष करते हुए अन्यों को भी धार्मिक संस्कारों को अपनाने के लिए जागरूक कर रहे थे। इस बीच आर्य समाज मंदिर के पदाधिकारियों बिशन भारती, भारत भूषण महाजन के अलावा विहिप के ज्ञान सिंह पठानियां आदि भी शामिल रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का उदेश्य लोगों को अपने धर्म के प्रति जोड़ना, ताकि युवा पीढी को अपने घरों से धार्मिक संस्कार मिले और उनमें राष्ट्र भावना भी उजागर हो। आज के दौर में धार्मिक संस्कारों के साथ-साथ युवा पीढ़ी में राष्ट्र भावना को उजागर करना भी धर्मिक संस्थाओं का मुख्य कर्तव्य बनता है। उसी को लेकर उनकी संस्था द्वारा भी तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।