विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कठुआ के दर्दनाक सड़क हादसा! सरथल में 5 लोगों को लेकर जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत; तीन घायल

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:11 PM (IST)

कठुआ जिले की बानी तहसील के सरथल इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

कठुआ जिले के सरथल इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा। (फाइल फोटो)

कठुआ जिले के सरथल इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कठुआ के सरथल में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत।

  2. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घटना पर दुख जताया, DC से बात की।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। कठुआ जिले की बानी तहसील के सरथल इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें दो लोगों की मौत की खबर है। इसके साथ ही तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यह हादसा सरथल में हुआ, जब पांच लोगों को ले जा रही एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इस घटना में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए बानी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

सड़क हादसे पर जितेंद्र सिंह ने लिया संज्ञान

इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा, अभी-अभी विधायक दिलीप सिंह परिहार का फ़ोन आया, जिन्होंने सरथल में सड़क हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद मैंने कठुआ के DC श्री राजेश शर्मा से बात की।


उन्होंने बताया कि गाड़ी में सवार 5 यात्रियों में से तीन घायल हो गए और उन्हें बानी अस्पताल ले जाया गया, जबकि दुर्भाग्य से दो लोगों की मौत हो गई।

सिंह ने कहा कि घायलों को उचित चिकित्सा सहायता दी जा रही है और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय ज़िला प्रशासन के लगातार संपर्क में है।

भद्रवाह के रहने वाले बताए जा रहे मृतक और घायल

मृतक और घायल डोडा ज़िले के भद्रवाह के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान और अन्य जानकारी का इंतज़ार है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और ज़रूरी कार्रवाई शुरू कर दी है।