नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में निकाली रैली
नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में नगरोटा गुजरू से रामकोट तक एक रैली निकाली गई।
संवाद सहयोगी, रामकोट: भाजपा मंडल प्रधान कुलदीप अबरोल की अध्यक्षता में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में नगरोटा गुजरू से रामकोट तक एक रैली निकाली गई। रैली से पूर्व एक बैठक हुई, जिसमें 200 के करीब कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भाजपा के पहाड़ी जिला प्रधान सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बारिश के बावजूद रैली में सैंकड़ों छोटी गाड़ियां और मोटरसाइकिल शामिल था जोकि नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लोगों को नागरिकता संशोधन बिल के बारे में जागृत किया और लोगों को इस बिल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बिल हर भारतीय नागरिक के हक में है। रामकोट के सरपंच प्रदीप सिंह ने रैली का स्वागत किया।
मंडल प्रधान ने लोगों को भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए बिल से जुड़ी बातों के पर्चे भी बांटे। पहाड़ी जिला प्रधान महान सिंह ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। विपक्षी पार्टियां अपने वोट बैंक के लिए लोगों के मन मे भ्रम पैदा कर रही हैं और लोगों को इस बिल की सही जानकारी न होने के कारण विपक्षी दलों द्वारा भ्रमित किया जा रहा है। पहाड़ी जिला प्रधान ने लोगों को प्रगति के पथ पर चलने के लिए इस बिल की प्रति को पढ़कर सोच समझ कर बिल के समर्थन में आगे आने की अपील की।
इस मौके पर पंचायत सेल प्रभारी रविंदर बिलोरिया, बिलावर मंडल प्रधान पुर्ण चंद, जिला युवा मोर्चा प्रधान जसविदर सिंह, सरपंच सुरिदर शर्मा, बलदेव सिंह, विपिन शर्मा, कैप्टन तारा चंद, बाबूराम, टिक्का शर्मा, उत्तम सिंह, गुछु शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।