Move to Jagran APP

लोक सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

लोक सेवा संस्था द्वारा लोगों जागरूक करते संस्था के लोगलोक सेवा संस्था द्वारा लोगों जागरूक करते संस्था के लोगलोक सेवा संस्था द्वारा लोगों जागरूक करते संस्था के लोगलोक सेवा संस्था द्वारा लोगों जागरूक करते संस्था के लोगलोक सेवा संस्था द्वारा लोगों जागरूक करते संस्था के लोग

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:17 AM (IST)
लोक सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े
लोक सेवा संस्था ने जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

संवाद सहयोगी, बसोहली: लोक सेवा संस्था ने गांव भीकड़ में जागरूकता कैंप का आयोजन किया, जिसमें भीकड़ गांव के अलावा आसपास के कई गांवों के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान संस्था के प्रधान बलजीत सिंह, मेंबर राजेंद्र कुमार ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किये। गए।

loksabha election banner

गौरतलब है कि संस्था द्वारा कई सालों से गरीब लोगों को कंबल और गर्म कपड़े दिये जाते है। इसके अलावा बीमार लोगों की सहायता के लिए भी यह संस्था हमेशा अपना योगदान देती है। प्रधान ने लोगों से कहा कि अपने गांव को साफ सुथरा रखें। घर की तरह बाहर भी गंदा न करें। गंदगी से बीमारियां पनपती है। हफ्ते के एक दिन घर के बाहर की सफाई जरूर करें। बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ पर भी ज्यादा ध्यान देने चाहिए। दूरदराज के लोग अक्सर लड़की को पढ़ाने से परहेज करते है। घर के बाहर लड़की को पढ़ने के लिए नहीं भेज पाते हैं। अपनी सोच को बदले, क्योंकि आज की लड़की कहां तक पहुंच गई है। लड़के और लड़की के बीच के अंतर को खत्म किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सरपंच रीलो देवी, मेंबर जरनैल सिंह, जोदा राम और नत्थी देवी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.