धान खरीद केंद्र का किया शुभारंभ
धान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभधान खरीद केंद्र का शुभारंभ
संवाद सहयोगी, हीरानगर: किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने शुक्रवार को मढीन क्षेत्र के बलासा खू में धान की खरीद के लिए छठा केंद्र खोला, जिसका उद्घाटन एसडीओ मनोहर लाल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि इससे पहले कठुआ के भगवाल, नगरी, जखबड, पल्ली, छननरोडियां में खोले गए हैं। आज यह छठा केंद्र खोला गया है। किसान अब इस मंडी में भी अनाज बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मंडी में एफसीआई धान की खरीद करेगा, जिसमें धान के ए ग्रेट का मुल्य 1835 रुपये और बी ग्रेड का 1815 रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि मंडी खुलने से स्थानीय व्यापारी अब मनमाना रेट नहीं लगा पाएंगे। किसान अपना धान सीधे मंडी में ला सकते हैं। कृषि विभाग के कर्मचारी उन्हें पूरा सहयोग देंगे। इस अवसर पर सरपंच मोहन लाल, राधेश्याम, गोपाल दास, नीरज कुमार, संजय सिंह आदि मौजूद थे।