कई प्रोजेक्ट अधर में रहने से निराशा, जल्द पूरा होने की उम्मीद
बिलावर के सभी सरकारी दफ्तरों को एक छत के नीचे लाने के लिए पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई 50 करोड़ की मिनी सचिवालय की परियोजना को मंजूरी की भी उम्मीद है। वर्षो से अधर लटके सड़क परियोजनाओं के पूरे होने की भी उम्मीद भी जनता को इस वर्ष है।
करुण शर्मा, बिलावर: उप जिले में कई विकास कार्य शुरू न होने से जहां लोग निराश है, वहीं उन्हें उम्मीद है कि नए वर्ष विकास को पंख लगेंगे। इससे जहां इलाके के युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
दरअसल, बिलावर उप जिला के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाली कई परियोजनाएं प्रशासनिक उदासीनता के कारण शुरू नहीं हो पाया। हालांकि, अब वर्ष 2021 में उम्मीद है कि कई परियोजनाएं शुरू हो जाएगी। पिछले 12 वर्षो से जम्मू विश्वविद्यालय की प्रस्तावित सेटेलाइट कैंपस की कक्षाएं शुरू नहीं होने से विद्यार्थियों में निराशा देखी जा रही है। इतना ही नहीं, भाजपा-पीडीपी सरकार के कार्यकाल में पहाड़ी क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिलावर डुग्गन टूरिज्म अथॉरिटी की नोटिफिकेशन होने की उम्मीद 2021 में है।
बिलावर के सभी सरकारी दफ्तरों को एक छत के नीचे लाने के लिए पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई 50 करोड़ की मिनी सचिवालय की परियोजना को मंजूरी मिलने की भी लोग उम्मीद लगाएं बैठे हैं। वर्षो से अधर लटके सड़क परियोजनाओं के पूरे होने की भी उम्मीद भी जनता को इस वर्ष है। बहरहाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह का कहना है कि वे जल्द ही उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलकर सारे मुद्दों को उनके संज्ञान में लाएंगे, ताकि उन पर जल्द से जल्द अमल हो सके।
वर्ष 2021 में कई प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद
- पिछले 12 वर्षो से सरकारी फाइलों में गुम हो चुके जम्मू विश्वविद्यालय के बिलावर के लिए प्रस्तावित सेटेलाइट कैंपस की कक्षाएं।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनी- बिलावर-डुग्गन टूरिज्म अथॉरिटी का नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद।
- उपजिले के सभी सरकारी दफ्तरों को एक छत के नीचे लाने के लिए मिनी सचिवालय को मंजूरी मिलने की उम्मीद।
बिलावर के विकास के लिए कठुआ और बिलावर के बीच बाला सुंदरी टनल निर्माण होने पर दूरी कम होगी। दूसरा इलाके में विकास के नए आयाम लिखेगी। उम्मीद है कि 2021 में पीएमओ राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह बाला सुंदरी टनल निर्माण के लिए प्रोजेक्ट पर संज्ञान लेकर कुछ ना कुछ जरूर करेंगे। -बीआर उपाध्याय, सेवानिवृत्त, डीएफओ।
काफी लंबे समय से उप जिला में विकास के कई प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द से जल्द सभी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होंगे। जम्मू विश्वविद्यालय का सेटेलाइट कैंपस व टूरिज्म को बढ़ावा देने का काम शुरू होगा। - बिशन चौधरी, सदस्य, सीनियर सिटीजन एसोसिएशन।
बिलावर के सड़क प्रोजेक्ट पर काम काफी लेटलतीफी से चल रहा है। इसमें बिलावर फिंतर सड़क मार्ग के विस्तारीकरण का काम के अलावा बिलावर- सुकराला देवी मार्ग का भी काम शामिल है जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। उम्मीद है कि 2021 में विकास प्रोजेक्टों को गति मिलेगी। -अमन शर्मा, पंच, सुकराला देवी।
बिलावर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सरकार द्वारा बिलावर-डुग्गन टूरिज्म अथॉरिटी का गठन किया गया था, लेकिन आज तक उसकी नोटिफिकेशन नहीं हो पाई है। इसके चलते आज भी बिलावर के मशेडी, सुचचेर, कुरकन, बाला सुंदरी, आदि धाíमक पर्यटक स्थल गुमनामी के अंधेरे में है। -देवेंद्र गुप्ता, दूरूंग निवासी।
- प्रयास रहेगा कि उप जिले की जनता को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान हो और विकास योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियानिवरण हो। इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि जिला विकास परिषद में सभी मुद्दों को उठाकर उन्हें हल करवाएं। बिलावर उप जिला के वर्षो से लंबित चली आ रही योजनाओं का जल्द से जल्द लागू करवाएंगे। - इंजीनियर विक्रम सिंह अंडोत्रा, सदस्य, डीडीसी।