Move to Jagran APP

भाजपा ने घरों में पार्टी चिन्ह सहित नेम प्लेट लगा मनाया 41वां स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता कठुआ जिलेभर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 41वें स्थापना दिव

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 12:49 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 12:49 AM (IST)
भाजपा ने घरों में पार्टी चिन्ह सहित नेम प्लेट लगा मनाया 41वां स्थापना दिवस
भाजपा ने घरों में पार्टी चिन्ह सहित नेम प्लेट लगा मनाया 41वां स्थापना दिवस

जागरण संवाददाता, कठुआ: जिलेभर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 41वें स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। इस उपलक्ष्य में जहां कायकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया, वहीं पार्टी के समर्थन में नारेबाजी। इस बार शक्ति केंद प्रमुख व बूथ प्रधान के घरों में पार्टी के चिन्ह सहित नेम प्लेट लगाने का मुख्य कार्यक्रम रहा।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय पर पार्टी के जिला प्रधान एवं डीडीसी के उपचेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू ने पार्टी के कार्यालय में झंडा फहराकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ताओं को देश की सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य होने पर गर्व है। कार्यकर्ताओं का इस मौके पर मुंह भी मीठा कराया गया। उधर, वार्ड 6 में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डा. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने बूथ प्रधान व कार्यकर्ताओं के घर जाकर पार्टी का झंडा फहराया। साथ ही उनके घर के मुख्य गेट पर पार्टी के चिन्ह सहित नेम प्लेट लगाई। बूथ कार्यकर्ता नेम प्लेट लगाकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। डा. नरेंद्र सिंह जसरोटिया ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्य होने पर बधाई दी और कहा कि अब प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता की पहचान इसी तरह से उसके घर के बाहर नेम प्लेट के साथ होगी। शहर के पारलीवंड क्षेत्र के वार्ड 11 व 12 में भी कार्यकर्ताओं ने बूथ कार्यकर्ता के घर में पार्टी की नेम प्लेट लगाने का क्रम जारी रखा। इस मौके पर प्रदेश सचिव गोपाल महाजन, महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव उपदेश अंडोत्रा, युवा मोर्चा के महासचिव गौरव गुप्ता, रजनी शर्मा, कर्ण सिंह, विनोद कुमार, राजेंद्र पेसिफिस्ट,दीपक अबरोल आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर पार्टी का झंडा भी फहराकर संगठन की मजबूती के लिए समर्पण भावना से काम करने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.