Move to Jagran APP

भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुआ कटली मार्ग

एक ओर कोरोना वायरस लोगों पर कहर डहा रहा है तो दूसरी ओर मौसम के बिगडे मिजाज आम जन के लिए परेशानियों को बढ.ाने का काम कर रहा है। बग्गन ब्लॉक में हो रहा भूस्खलन जनता के मु

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 12:20 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:17 AM (IST)
भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुआ कटली मार्ग
भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुआ कटली मार्ग

संवाद सहयोगी, बिलावर: एक ओेर कोरोना वायरस लोगों पर कहर ढाह रहा है, दूसरी ओेर मौसम के बिगड़े मिजाज आमजन के लिए परेशानी बढ़ाने का काम कर रहा है। बग्गन ब्लॉक में हो रहा भूस्खलन लोगों के लिए मुश्किले पैदा कर रहा है।

loksabha election banner

ब्लॉक की मडहून पंचायत के बाद अब लोअर बग्गन ए पंचायत के कटली में भूस्खलन होने से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क पर लैंडस्लाइड होने के कारण सड़क को काफी क्षति पहुंचने से लोगों का संर्पक अन्य जगहों से टूट गया है। उधर, भूस्खलन के चपेट में पंचायत के छह परिवार आ गए। जमीन में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई। हालत इतने भयावह हो गए हैं कि लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। राजस्व अधिकारियों ने कटली में जाकर स्थिति का जाजया लिया।

कटली में हुए ताजा भूस्खलन के कारण पीएमजीएसवाई की बिलावर से कटली मार्ग का बड़ा भूभाग स्लाइड हो गया है। भूस्खलन के कारण सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें आ गई है, कई जगह सड़क किनारें डाले गए क्रेट भूस्खलन की चपेट में है। लोगों में भय का माहौल है। सरपंच लोअर बग्ग्न ए मक्खन लाल जंबोडिया, नायब सरपंच संजय कुमार ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में सड़क के साथ-साथ किनारे पर बसे करीब छह परिवारों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के घरों के आगे से जमीन में भूस्खलन के कारण फट गई है। अगर यही हाल रहा तो लोगों के मकान भी बिल्कुल टूट जाएंगे, इसलिए प्रशासन से मांग है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के साथ उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाए।

तहसीलदार डॉ.विशाल सिंह परिहार के निर्देश पर नायब तहसीलदार बग्गन कृष्ण चंद ने कटली का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.