पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गांवों में वितरित किए राशन
जनता पार्टी के केंद्रीय प्रधान जे पी नड्डा द्वारा हर कार्यकतर इस घड़ी में देश सेवा करे और जरूरतमंदों को राशन वितरित करने में सरकारी तंत्र की मदद करे। इसी आह्वान के क्रम में कड़ी जोड़ते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह एवं पहाड़ी जिला प्रधान बसोहली बनी बिलावर कर्नल महान सिंह ने बसोहली मंडल के गां
संवाद सहयोगी, बसोहली: भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रधान जेपी नड्डा द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित करने में सरकारी तंत्र की मदद करने के किए गए आह्वान के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉक्टर निर्मल सिंह एवं पहाड़ी जिला प्रधान बसोहली कर्नल महान सिंह ने गांव प्रेया, पलाख नगरोटा, प्रेहता, फरनाट, घगरोड़, बटाड़ा, पलाही, बसोहली, रैहण, समान, जंदरोटा, सांधर, शाहरा, डोडला, जंदरैली, पूंड का दौरा कर राशन के पैकेट वितरित किये।
इस अवसर पर लोगों को लॉकडाउन का महत्व समझाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लॉकडाउन का क्रम शुरू किया है, इसे पूरा विश्व सराह रहा है। इसमें पूरा सहयोग करें, जितना हो सके घरों में ही रहें। हर कोई इस का पालन करे। इसमें ही हमारा और परिवार का कोरोना वायरस से बचाव है। उन्होंने गांवों में बने क्वारंटाइन सेंटरों का भी दौरा किया और लोगों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
पूंड ब्लॉक के चेयरमैन शंकर सिंह से भी बात की और उन्हें इस घड़ी में लोगों की समस्याओं का हल करवाने के लिये आगे आने को कहा। बीडीसी चेयरमैन ने भी समस्याएं बताई, जिसे उन्होंने एडीसी तिलक राज थापा से सांझा किया।
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ओर से हेल्प लाइन नंबर जारी किये जो बसोहली 9419415980, बिलावर 9419128513 एवं बनी के लिये 9697687177 है, जिस पर फोन कर कोई भी व्यक्ति मदद ले सकता है।