विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू: कठुआ में नशा तस्कर ने 16 महीने में फिर खड़ा किया मकान, प्रशासन ने दोबारा तोड़ दिया; राजस्व विभाग पर उठे सवाल

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:33 PM (IST)

कठुआ में प्रशासन ने एक नशा तस्कर के घर को दूसरी बार ध्वस्त कर दिया, जिसे उसने पिछले विध्वंस के ...और पढ़ें

कठुआ में नशा तस्कर के घर पर 16 महीने में दूसरी बार कार्रवाई।

कठुआ में नशा तस्कर के घर पर 16 महीने में दूसरी बार कार्रवाई।

HighLights

  1. प्रशासन ने कठुआ में नशा तस्कर का घर तोड़ा।

  2. 16 महीने में दोबारा बनाया गया था यह मकान।

  3. कड़ी सुरक्षा के बीच हुई विध्वंस की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, कठुआ। जम्मू में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को चक द्राबां खान में एक तस्कर के घर को फिर से तोड़ दिया। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से मकान गिरा दिया गया। तस्कर के परिवार ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के बीच कार्रवाई पूरी कर ली गई।

हैरानी की बात यह है कि बीते वर्ष 25 जुलाई को भी प्रशासन ने तस्कर के घर को तोड़ा था। 16 महीनों में ही उसने दोबारा उसी जगह पर मकान खड़ा कर दिया, जहां पहले था और किसी को खबर तक नहीं हुई।

सवाल यह भी उठ रहा है कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसका पता क्यों नहीं चला, जबकि कहीं पर भी कोई निर्माण होने से पहले विभाग से अनुमति ली जाती है।

दोबारा मकान बनाने की जानकारी मिलते ही हरकत में आया प्रशासन

बताया जा रहा है कि एक हफ्ता पहले ही इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गई थी कि तस्कर ने दोबारा घर बनाया है, जोकि मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया और प्रशासन की अनुमति से मंगलवार को यह कार्रवाई की गई।

नशा तस्करों की संपत्तियों पर पुलिस की कार्रवाई जारी

बीते वर्ष तत्कालीन डीसी राकेश मिन्हास की मौजूदगी में तस्कर का घर तोड़ा गया था। लेकिन अब उसने फिर से घर बना लिया। बता दें कि पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों की संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। उनके वाहन तक निलाम किए जा रहे हैं।