पार्टी को मजबूत करने पर की चर्चा
संवाद सहयोगी हीरानगर भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार क
संवाद सहयोगी, हीरानगर: भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रधान मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को कस्बे में कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में अभियान में तेजी लाते हुए सदस्य बनाने चाहिए, ताकि संगठन को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उन्होंने काफी संघर्ष किया था, केंद्र सरकार गावों में पक्के बंकर बनाने के साथ-साथ एलओसी की तर्ज पर अब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसने वाले लोगों को भी सरकारी नौकरियों में तीन फीसद आरक्षण देकर भेदभाव को दूर कर दिया है। डीफेंस में आई भूमि का भी किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। पूर्व विधायक कुलदीप राज, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विजय शर्मा ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकत्र्ताओं को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर लोगों को जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में तेजी आई है, लोग भी भाजपा की विचारधारा को पसंद करने लगे हैं। तभी लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल कर केंद्र में दोबारा अपनी सरकार बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि वह गावों में जाकर लोगों को सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी दे, ताकि ज्यादा लोग लाभ उठा सकें। बैठक में नरेश शर्मा, डॉ. गोविंद राम, सतपाल शर्मा, भारत भूषण, हंस राज, सुनील सिंह, सुभाष सिंह, कमेटी के सदस्यों में बॉबी जसरोटिया, सुनीता देवी, गुरदयाल, सुरेंद्र कुमार, सोहन लाल, दीपक आदि मौजूद थे।