Move to Jagran APP

केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेसकेंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:32 PM (IST)
केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कठुआ : केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया है। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिए जाने के बाद पहली बार सड़कों पर उतरी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा के नेतृव में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पहले शहर के कॉलेज रोड पर रोष रैली निकाली, इसके बाद डीसी कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन डीसी ओपी भगत के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को भेजा।

जिला प्रधान डॉ. मनोहर लाल शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर बरसते हुए कहा कि आज देश में आर्थिक संकट जैसे हालात पैदा हो गए है। नए रोजगार के श्रोत पूरी तरह से बंद हो गए है। कृषि क्षेत्र में विकास बंद हो गए है जिससे देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों की हालत खराब है। केंद्र सरकार देश को पूरी तरह बेचने पर उतारू है, जिसका पार्टी विरोध करती है। इसी के चलते आज पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। यह तभी बंद होगा जब केंद्र की मोदी सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर आम लोगों की सुध लेते हुए व्यवस्था में सुधार करेगी। अगर ऐसा न हुआ तो भविष्य में उनकी पार्टी इसे एक जन आंदोलन बनाने से भी परहेज नहीं करेगी।

इस मौके पर मौजूद पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण युवा वर्ग के पास रोजगार नहीं है। क्षेत्र में बारिश से खराब हुई धान की फसल के कारण किसान वर्ग पूरी तरह से हताश है, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। महंगाई का ऐसा हाल है कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी कई गुना बढ़ गए है। जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर इसके दो टुकडे़ कर दिए, जिसका विरोध करते हैं। इंटरनेट सुविधा को बंद किए जाने से युवाओं को परेशान होना पड़ रहा है। देश में जीएसटी लागू होने के बाद उद्योग, कृषि और व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आज जम्मू संभाग में सरकार लोगों को राहत देने बजाए उन्हें परेशान करने के लिए जगह-जगह टोल नाके लगाए जा रहे है।

इस मौके पर हीरानगर के पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा, देवेंद्र सिंह बिदू, सरपंच आराधना अंदोत्रा, एसपी चंदेल, सरपंच विनय शर्मा, रमेश कुंडल, प्रवीण भगत, निर्दोष शर्मा, रोमी शर्मा, कृष्ण चंद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.