जन्मदिवस पर कांग्रेस वर्करों ने किया राजीव गांधी को याद
संवाद सहयोगी कठुआ पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यक
संवाद सहयोगी, कठुआ:
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 75वीं जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यकताओं ने कठुआ में एक कार्यकम आयोजन किया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश में उनके प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाधी ने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में देश में कंप्यूटर क्रांति के अलावा 18 वर्ष की आयु सीमा के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। दक्षिण एशिया के साथ-साथ पूरे विश्व में व्याप्त आतंकवाद के खिलाफ उनकी कार्रवाई सराहनीय रही। हालांकि, उनकी आतंकवाद के खिलाफ ही उन्हें शहादत प्राप्त हुई, लेकिन उन्होंने इससे कभी भी अपने हाथ नहीं खींचे। उनकी नीतियों का परिणाम है कि तमिल आतंकवाद से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका में आज पूरी तरह से स्थितियां सामान्य है, वहां पर रह रहे लोग तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहे है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शो पर आगे चलते हुए देश व समाज के उत्थान के लिए प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर पार्टी के ब्लॉक प्रधान रविंद्र पाल सिंह नीटू, मीडिया प्रभारी अनिल भारद्वाज, निर्दोष शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।