गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया
गुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व पर डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजिन किया गया।
संवाद सहयोगी, कठुआ : गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर डिग्री कॉलेज महानपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सरपंच महानपुर बी के शुक्ल कुमार मौजूद रहे।
शुक्रवार को गुरु नानक जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर विद्यार्थियों ने गुरु की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया, जबकि इस मौके पर कीर्तन व कविता प्रतियोगिता भी करवाई गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार ने कहा कि गुरु नानक जी ने आपस में भाईचारा बनाए रखने व छुआछूत व जात पात से दूर रहने के लिए लोगों को संदेश दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस सुदन ने की। इस मौके पर उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी पवन सिंह, मोहम्मद शरीफ, पूजा देवी, पिकी देवी, नेहा देवी, शक्ति बलोरिया, प्रियंका शर्मा, राधा शर्मा, रेखा रानी, आशा रानी आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।