पूर्व मंत्री अरुण जेटली को भाजपा वर्करों ने दी श्रद्धांजलि
संवाद सहयोगी हीरानगर भाजपा के मंडल प्रधान मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धाजलि समारोह का आय
संवाद सहयोगी, हीरानगर: भाजपा के मंडल प्रधान मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धाजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर भाजपाइयों ने शोक प्रकट किया तथा दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सासद स्वर्गीय ठाकुर बलदेव सिंह को भी श्रद्धाजलि दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रणजीत सिंह, एडवोकेट विजय शर्मा, पूर्व वीसी रशपाल वर्मा ने कहा कि अरूण जेटली एक दूरदर्शी राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने देश के विकास के लिए अपना जितना योगदान दिया है, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। देश को उनकी क्षति शायद ही पूरी होगी और पार्टी को भी उन की कमी महसूस होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय ठाकुर बलदेव सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे, वे हमेशा आम जनता के हक के लिए संघर्ष करते रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बख्शी, मुकेश पादा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष करण कुमार, सोम राज, पवन कुमार, संजय शर्मा, राजेंद्र सिंह जमवाल आदि उपस्थित थे।