भाजपा ने रैली निकाल सीएए के बताएं फायदे
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा का जन जागरण अभियान में तेजी लाने के लिए पहाड़ी जिला बसहोली द्वारा कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्रम गृह मे एक बैठक का आयोजन किया गया ।
संवाद सहयोगी, कठुआ : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भाजपा का जन जागरण अभियान में तेजी लाने के लिए पहाड़ी जिला बसोहली ने महानपुर कस्बे के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक की, जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव युगल किशोर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा ने रैली निकालकर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के लिए जागरूक भी किया।
वीरवार को रैली के पश्चात आयोजित बैठक में भाजपा नेता युगल किशोर ने कहा कि वे ब्लॉक स्तर, बूथ स्तर, पंचायत स्तर पर लोगों के बीच जाकर उन्हें नागरिकता संशोधन को उनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि कांग्रेस उनकी सहयोगी पार्टियों द्वारा चलाए जा रहे भ्रम से लोग अवगत हो सकें। इस मौके पर पहाड़ी जिला बसहोली के भाजपा प्रधान कर्नल मान सिंह ने कहा की लोगों को पूर्ण रूप से जागरूक करें। इस कानून से किसी को भी नागरिकता का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महानपुर बीडीसी चेयरमैन राज सिंह ने कहा कि कांग्रेस व विभिन्न पार्टियों द्वार ा स्वार्थ की राजनीति कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। किसी भी धर्म के लोगों से कोई पक्षपात नहीं किया गया है।
इस मौके पर महानपुर के सरपंच सोनू गुप्ता, मंडल प्रधान श्याम सिंह, सुरेंद्र गुप्ता,भाजपा पहाड़ी जिला बसोहली युवा मोर्चा प्रधान जसविदर सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज महानपुर अंकुश वेद, रविद्र बलौरिया, कुलदीप वर्मा आदि उपस्थित थे।