Move to Jagran APP

भाजपा ने जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य, बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता कठुआ गत लोकसभा चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन के बाद उत्साहित भाजपा ने 6 जुलाई

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 06:36 AM (IST)
भाजपा ने जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य, बनाई रणनीति
भाजपा ने जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य, बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, कठुआ: गत लोकसभा चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन के बाद उत्साहित भाजपा ने 6 जुलाई से सदस्यता अभियान को सदस्यता पर्व के रूप में मनाने की तैयारिया शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिले में भाजपा के संगठनात्मक पदाधिकारी और पूर्व विधायकों के अलावा जिला एवं ब्लाक के संगठनात्मक पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कौल के मार्गदर्शन में शुरू किए जाने वाले सदस्यता अभियान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विस्तार से चर्चा कर रणनीति बनाई, जिसमें संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को जिले के दूरदराज और सबसे आखिरी कोने में बैठे मतदाता से संपर्क करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिस तरह से भाजपा को लोकसभा चुनाव में जनता ने अपार समर्थन दिया है, उसे देखते हुए भाजपा ने इस बार जिला कठुआ में सदस्यता अभियान का आकड़ा 3 गुना अधिक करने का लक्ष्य लिया है। इसमें मौजूदा 50 हजार सदस्यों की संख्या बढ़ाते हुए डेढ़ लाख करने का लक्ष्य रखा है, इसलिए कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से ही जुट जाएं। अभियान की 6 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पूरे देश में एकसाथ शुरुआत करेंगे। उसी कड़ी में कठुआ जिले से भी शुरुआत होगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों से भी अवगत करवाने को कहा, ताकि ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ा जा सके। पार्टी के जिला प्रभारी शशी पाल शर्मा ने बताया कि जिले में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में पहले से ही भारी उत्साह है। ऐसे में पार्टी द्वारा दिए गए डेढ़ लाख के लक्ष्य को पूरा करना कोई मुश्किल काम नहीं है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय होकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ता गाव में प्रत्येक मतदाता से संपर्क करेंगे और जिले में पार्टी के पदाधिकारी दौरा करके विकास कार्यो का भी उल्लेख करेंगे। इसके साथ ही पार्टी की आगामी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताएंगे।

बैठक में पूर्व वन मंत्री राजीव जसरोटिया, चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व विधायक कुलदीप राज, पूर्व विधायक चरणजीत सिंह, दुर्गा दास, रशपाल वर्मा, रघुनंदन सिंह बबलू जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमनाथ डोगरा, नप के नरेश शर्मा, विद्यासागर शर्मा, रेखा कुमारी, जिला भाजपा महिला मोर्चा की इंदु रेखा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.