Move to Jagran APP

प्रेमिका के पति पर पेट्रोल फेंक कर हत्या करने का प्रयास

जागरण संवाददाता कठुआ शहर के कालीबड़ी क्षेत्र में पड़ोसी की पत्‍‌नी से अवैध संबंध बनाने वाल

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 12:28 AM (IST)
प्रेमिका के पति पर पेट्रोल फेंक कर हत्या करने का प्रयास
प्रेमिका के पति पर पेट्रोल फेंक कर हत्या करने का प्रयास

जागरण संवाददाता, कठुआ: शहर के कालीबड़ी क्षेत्र में पड़ोसी की पत्‍‌नी से अवैध संबंध बनाने वाले सिरफिरे ने उसके पति पर पेट्रोल फेंक कर हत्या करने का प्रयास किया। जिससे सुरेंद्र कुमार 38 पुत्र बोध राज निवासी वार्ड 16 कालीबड़ी कठुआ बुरी तरह से झुलस गया है। उसे गंभीर अवस्था में जीएमसी के एसोसिएट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं हत्यारे शेरू राम निवासी बमियाल पंजाब के खिलाफ कठुआ पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शेरू राम कालीबड़ी कठुआ में ही किराये पर रहता है। जिसके सुरेंद्र की पत्‍‌नी के साथ अवैध संबंध थे। गत छह माह पहले भी उसकी पत्‍‌नी को भगा कर ले गया था। तब से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। सुरेंद्र ने उसके खिलाफ थाना में भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के कारण उसके पति से खुनस बनाए हुए था। बीती शनिवार रात को उसने करीब ढाई बजे सुरेंद्र के घर आकर उस पर पेट्रोल फेंक कर हत्या करने की कोशिश की।

loksabha election banner

शेरू कठुआ में ढोल बजाने का काम करता है और सुरेंद्र दर्जी का काम करता है। शेरू पंजाब के गांव बमियाल में जहां आकर किराये पर रहता है। इसी बीच उसके पड़ोसी सुरेंद्र की पत्‍‌नी से अवैध संबध बन गए हैं। कई बार शेरू उसकी पत्‍‌नी के साथ पकड़ा जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.