भाजपा ने शास्त्री नगर में आयुष्मान स्कीम के कार्ड बनाए
संवाद सहयोगी कठुआ भाजपा सिटी मंडल ने वार्ड 13 में स्थित शास्त्री नगर में आयुष्मान स्कीम के तहत वाड
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 12:36 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 12:36 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कठुआ: भाजपा सिटी मंडल ने वार्ड 13 में स्थित शास्त्री नगर में आयुष्मान स्कीम के तहत वार्ड वासियों के पंजीकरण किए और कार्ड बनाए। इस दौरान भाजपा सिटी मंडल के महासचिव दीपक अबरोल ने बताया कि इस स्कीम के तहत पंजीकरण कर स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। इस दौरान सिटी मंडल के प्रधान अजय सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रवक्ता मोहन मेहरा ने बताया कि इस स्कीम के बारें में जानकारी देने के लिए वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्कीम को लोगों तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता खुद ही वार्ड में जाकर कैंप आयोजित कर लोगों के पंजीकरण कर रहे हैं, ताकि गरीब से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें