Move to Jagran APP

मोदी सरकार ने गरीब कल्यण के लिए काम किया : जितेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, बिलावर : पीएम मोदी कहते हैं कि हम देश चलाने के लिए सत्ता में आए हैं सरकार चलाने के लिए

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:37 AM (IST)
मोदी सरकार ने गरीब कल्यण के लिए काम किया : जितेंद्र सिंह
मोदी सरकार ने गरीब कल्यण के लिए काम किया : जितेंद्र सिंह

संवाद सहयोगी, बिलावर : पीएम मोदी कहते हैं कि हम देश चलाने के लिए सत्ता में आए हैं सरकार चलाने के लिए नहीं है। इसलिए मोदी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया। मई 2014 में मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ लेने के साथ ही कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए काम किया। यहा करोड़ों के विकास कार्य तो बिलावर में ही हुए हैं। लेकिन हमारे विरोधियों को भाजपा के समय में हुए विकास कार्य दिखते नहीं हैं। लेकिन विकास बोलता है जनता जानती है कि किस सरकार ने विकास करवाया और गरीब के बारे में सोचा है। तभी तो आज घर घर से एक ही आवाज आ रही है कि फिर एक बार मोदी सरकार। यह बातें पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बिलावर में आयोजित जनसभा के दौरान अपने चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हमने विकास करवाया है। उसी को लेकर हम जनता के बीच आए हैं। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में भ्रष्टाचारियों और देश के दुश्मनों की रातों की नींद गायब है। जिन्हें रात दिन मोदी ही नजर आ रहे हैं। वह लोग मोदी विरोध करते करते देश का विरोध करने में भी परहेज नहीं करते। यहां हमारे विरोधियों का चुनावी घोषणा पत्र तो देखो जो सुरक्षाबलों और देश के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनता मोदी जैसे चौकीदार की मजबूत सरकार चाहती है जो देश के दुश्मन को ईट का जवाब पत्थर से देती है। नाकि मजबूर सरकार जो कभी भी आतंकवाद और पाकिस्तान पर कारवाई करने के लिए राजनीति इच्छा शक्ति ही नहीं दिखा पाई। इस दौरान विस स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि हम कामदार है नामदार नहीं है। हमने विकास करवाया है बिलावर में उन्होंने 800 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। आज विकास के लिए वोट मागने जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और आपको चुनना है कि आपको चौकीदार को चुनना है या फिर ठगों की जमात को। उन्होंने कहा कि मोदी विरोध का काग्रेस पर ऐसा बुखार चढ़ा है कि वह पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर हुए सर्जिकल स्ट्राइक का भी एयर फोर्स से सबूत माग रही है। इस मौक पर भाजपा के पहाड़ी जिला प्रभारी गोपाल महाजन, जिला संगठनमंत्री इंद्रजीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरायण दत्त त्रिपाठी, जिला उपप्रधान सुरेंद्र सिंह बिलोरिया, जिला महासचिव मुकेश खजूरिया, जिला सचिव अमरीक सिंह, मंडल प्रधान कैप्टन ओम प्रकाश, भाजपा पंचायती राज सेल के जिला प्रधान रविंद्र सिंह बिलोरिया, भाजपा एससी सेल के जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण चंद भाजयुमो के जिला प्रधान जसविंद्र सिंह जस्सी के अलावा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. निर्मल सिंह ने बिलावर में एक साथ किया प्रचार

loksabha election banner

बिलावर : शुक्रवार को भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार के साथ एकजुटता का भी संदेश दिया। यहा पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह ने एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार कर वोट माग अपने विरोधियों को एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। यहा दोनों नेता एक दूसरे का हाथ थामकर एक दूसरे की बात पर हामी भर रहे थे। जिससे विरोधियों को साफ शब्दों में संदेश देने का प्रयास था कि बिलावर में भाजपा एक ही है। आपको बताते चले कि पाच सालों में यह पहला मौका है जब पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और विधानसभा स्पीकर डॉ. निर्मल सिंह ने बिलावर में एक साथ कार्यक्रम में भाग लिया हो। दोनों नेताओं का एक साथ मंच साझा न करने की हमेशा चर्चा का विषय रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.