विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

J&K News: भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में तबाही, भूस्खलन से यातायात ठप; नदी-नाले उफान पर

Published: Fri, 30 Aug 2024 03:47 PM (IST)

भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नदियाँ उफान पर हैं और कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन हो गया है। ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में तबाही, भूस्खलन से यातायात ठप।
Jammu Kashmir News: भारी बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में तबाही, भूस्खलन से यातायात ठप।

संवाद सहयोगी, बनी बिलावर। पहाड़ी क्षेत्र में बारिश के बाद नदी नाला उफान पर है। कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन के कारण मालबा गिरने के कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वीरवार को हुई पहाड़ी क्षेत्र में मूसलधार बारिश के कारण बिलावर के नाज, भिन्नी, उज्ज, पंजतीर्थी दरिया उफान पर रहा।

इसके अलावा कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन होने के कारण यातायात भी प्रभावित रही। इसके चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से किंडली के अडोदा में भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग बिल्कुल बंद है।

सड़क पर मालबा गिरने के कारण बस सेवा प्रभावित रही। रियाड-बग्गन, कटली-मल्हार रोड पर ताजा भूस्खलन के कारण गाड़ियों की आवाजाही बंद रही। वहीं, कोहग-दालियां, धार-डुग्गनु, होटार, डुग्गेनी ब्लाक के सदरोता, पटोदी आदि मार्ग पर वीरवार को कोई वाहन नहीं चलने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इसी तरह, पहाड़ी क्षेत्र बनी में भी कई दिनों के बाद जोरदार बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश शुरू शाम तक जारी रही। इसके कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया। बनी डग्गर मार्ग पर बनी से चार किलोमीटर दूर सरयाल मोड पर आवाजाही ठप हो गया। इस दौरान स्कूलों के बच्चों को काफी परेशानी हुई।

स्कूल में छुट्टी होने पर घर जाते समय कहीं पेड़ के नीचे तो कहीं दुकानों का सहारा लेते बच्चे नजर आए। कई बच्चों के परिजन बच्चों को लेने के लिए स्कूल भी पहुंचे। सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, क्योंकि पहाड़ी से ऊपर से मलबा गिर रहा था। बारिश के कारण बिजली सप्लाई भी पूरी तरह से बंद हो गई है। सेवा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया।