कस्बे में हुए विकास कार्यो का किया निरीक्षण
संवाद सहयोगी बिलावर म्यूनिसिपल कमेटी दफ्तर में एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स परिधिमान कृष्ण भट्ट ने मे
संवाद सहयोगी, बिलावर: म्यूनिसिपल कमेटी दफ्तर में एडिशनल कमिश्नर सेल टैक्स परिधिमान कृष्ण भट्ट ने मेरा शहर मेरी शान कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बिलावर कस्बे में हुए विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया। उनके साथ पार्षदों के अलावा कमेटी के अधिकारी भी उपस्थित थे। कमेटी के अधिकारियों और पार्षदों ने नोडल अधिकारी को बताया कि कमेटी में सफाई कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की कमी है, यहा विकास के लिए फंड् न के बराबर है। विजिटिंग अधिकारी ने वार्ड 2,6,7,13 का दौरा किया और हुए विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया। इसके बाद उप जिला अस्पताल का जायजा लिया। इस दौरान 10 विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लोगों को जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए थे।