शिकारी खुद हुआ शिकार, जंगल में मौत
संवाद सहयोगी, बसोहली : क्षेत्र के जंगलों में सर्दियों के शुरू होते ही शिकार करना आम बात है और शिकार
संवाद सहयोगी, बसोहली : क्षेत्र के जंगलों में सर्दियों के शुरू होते ही शिकार करना आम बात है और शिकार करने गए शिकारी खुद शिकार हो जाएं यह बात भी आम हो गई है। पहाड़ों पर बर्फ गिरते ही जंगली जानवर नीचे के पहाड़ों एवं मैदानी इलाकों में आ जाते हैं और यहां पर शिकारी शिकार करने के लिए पहले से ही तैयार बैठे होते हैं। गांव अदाट के जंगलों में आज भी शिकार करने गए शिकारी ने शिकार सामने आते ही गोली चला दी और जैसे ही गोली चली उसी समय सामने से एक और शिकारी आगे आ गया और उसे गोली लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञान चंद पुत्र कांशु राम निवासी अदाट के रूप में हुई है। गोली चलने से हुई मौत के बाद सब शिकारी फरार हो गए। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और एसएचओ अनिल शर्मा खुद मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सब खुलासा हो जाएगा।