किसानों की समस्याएं सुनीं, दूर करने का दिया आश्वासन
संवाद सहयोगी बसोहली किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान ओमी खजुरिया ने गांव नगरोटा बैठक कर किसानों क
संवाद सहयोगी, बसोहली: किसान मोर्चा के प्रदेश प्रधान ओमी खजुरिया ने गांव नगरोटा बैठक कर किसानों की समस्याएं सुनीं।
बैठक में मोर्चा के महासचिव रमण सिंह चिब, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह मन्हास, पहाड़ी जिला प्रधान कर्नल महान सिंह, बीडीसी चेयरमैन सुषमा जम्वाल, किसान मोर्चा के पहाड़ी प्रधान अजीत सिंह, सरपंच प्रेहता माया देवी, निदान सिंह, सरदारी लाल, कैप्टन विजय सिंह एव अन्य कार्यकर्ताओं ने किसानों को पेश आ रही समस्याएं बताते हुए कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के साधन सीमित हैं। एक नहर बनने लगी, लेकिन उसका काम भी बंद हो गया। मंडला नहर, घगरोड़, पूंडा, नगरोटा, पलाख में सिंचाई के साधन नहीं है, कई बार नहरों का सर्वे हुआ, मगर काम नहीं हुआ। इस कारण किसानों को बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा क्षेत्र में सबसे ज्यादा समस्या किसानों को जंगली जानवरों से है, जिनमें सबसे ज्यादा बंदर परेशान करते हैं। कोई गाव या कोई मोड़ा ऐसा नहीं है जो बंदरों से परेशान नहीं है। उच्च तकनीक से खेती करने के लिए किसानों का आधुनिक मशीने कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जाए, तकि किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकें। बीज किसानों को समय पर उपलब्ध हों। अच्छी नस्ल का बीज क्षेत्र के किसानों को मिले जो पहाड़ी इलाके में ज्यादा पैदावार दे।
बसोहली से लखनपुर सड़क की हालत में सुधार लाया जाए। डाली खड्ड में खनन पर लगी रोक को हटाने के लिए कार्रवाई हो। प्रधान ने आश्वासन दिया कि किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर बात करेंगे और जल्द ही हल करवाने के लिए कार्रवाई होगी।