सड़क पर उतरा अनियमित पेयजल आपूर्ति का गुस्सा
संवाद सहयोगी, चड़वाल : पीएचई विभाग की छन्न दत्याल क्षेत्र में पानी सप्लाई व्यवस्था चरमराई हुई है
संवाद सहयोगी, चड़वाल : पीएचई विभाग की छन्न दत्याल क्षेत्र में पानी सप्लाई व्यवस्था चरमराई हुई है जिससे लोगों में विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर विभाग के मुख्य अभियंता का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया और समस्या का समाधान करवाने की माग की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवा काग्रेस के जिलाध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि पिछले दो माह से पीएचई की सप्लाई चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि छन्न दन्याल छन्न रंगा, व वार्ड नौ में लोगों के लिए पेयजल का कोई अन्य स्त्रोत भी नहीं है। जिस कारण करीब तीन हजार के करीब आबादी को पीने के पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गाव में पानी की सप्लाई के लिए सरकार द्वारा छह साल पहले ट्यूबवेल लगाया गया था लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है। अब कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दो माह से समस्या विकराल हो गई है। सरकार को उनकी जायज मागों को पूरा कर समस्या का समाधान करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में समस्या बनी हुई है। राज्यपाल को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में चंचला देवी, बिशनो देवी, तोषी देवी, रीता देवी, मीनू शर्मा, ज्योति देवी, रीना देवी, नीरू देवी, राजेश खजूरिया, राहुल शर्मा, संजीव कुमार, रंजीव शर्मा, संजू शर्मा, अजय खजूरिया, राम कृष्ण आदि भी शामिल थे।