दलवीर सिंह सेठी यूथ काग्रेस के प्रदेश महासचिव निर्वाचित
संवाद सहयोगी, चड़वाल : यूथ काग्रेस द्वारा करवाए गए संगठन के चुनाव के नतीजे आने से शनिवार को भी संगठन
संवाद सहयोगी, चड़वाल : यूथ काग्रेस द्वारा करवाए गए संगठन के चुनाव के नतीजे आने से शनिवार को भी संगठन में जश्न का माहौल रहा। शनिवार को यूथ काग्रेस के प्रदेश महासचिव पद के लिए मैदान में उतरे बिलावर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार दलवीर सिंह सेठी व जिला कठुआ के महासचिव पद के लिए उम्मीदवार अनिरुध खजूरिया की जीत पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं द्वारा दियालाचक व चड़वाल में रैली निकाल कर खुशी का इजहार किया। चड़वाल में यूथ काग्रेस के जिलाध्यक्ष रोमी शर्मा के नेतृत्व में दोनों विजयी उम्मीदवारों का कार्यकर्ताओं द्वारा हार पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव दलवीर सिंह ने कहा कि संगठन की नीतियों पर चलते हुए सेवाभाव से अपने कार्य को करते रहेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर काम किया जाएगा। वहीं इस दौरान जिलाध्यक्ष रोमी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन में काम करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि काग्रेस द्वारा जनहित में काम किया है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें। इस दौरान राजेश शर्मा, मुकेश कुमार व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।