Move to Jagran APP

काग्रेस नेताओं ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

संवाद सहयोगी बिलावर बारिश और भूस्खलन से हो रहे नुकसान का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को ब्लॉ

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 08:37 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 08:37 PM (IST)
काग्रेस नेताओं ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
काग्रेस नेताओं ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

संवाद सहयोगी, बिलावर : बारिश और भूस्खलन से हो रहे नुकसान का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को ब्लॉक काग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बिलावर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। कमेटी सदस्यों ने बारिश से हो हुए नुकसान का जायजा लिया।

loksabha election banner

ब्लॉक काग्रेस कमेटी बिलावर के अध्यक्ष शाम लाल सपोलिया उपाध्यक्ष शिव देव सिंह, चौधरी महमूद अली, पवन शर्मा ने बाथर पंचायत के कट्टल का दौरा किया। यहा उन्होंने बारिश से लोगों के हुए नुकसान का जायजा लिया। बाथर के नायब सरपंच पूर्णचंद्र ने काग्रेस नेताओं को बताया कि कटटल में भूस्खलन के चलते 45 घरों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते भूस्खलन पंचायत में हुआ और लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। अभी तक कोई भी प्रशासनिक टीम उनकी सुध लेने के लिए नहीं आई है। इसलिए उनकी माग है कि लोगों के नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर आकर एक एक मकान का निरीक्षण करें और उचित मुआवजा बनाएं। इसके अलावा ब्लॉक काग्रेस कमेटी के सदस्यों ने जाननू गाव का दौरा किया। यहा स्थानीय ब्रेम सिंह, प्रकाश सिंह, अंग्रेज सिंह आदि ने बताया कि भूस्खलन होने के कारण पूरे गाव में खतरा उत्पन्न हो गया है।

ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष शाम लाल सपोलिया ने कहा कि बारिश के चलते पूरे बिलावर उप जिला में विभिन्न विभिन्न गाव में भूस्खलन के चलते काफी नुकसान हुआ है। सरकार से माग है कि प्रशासन टीम से लोगों के नुकसान का आकलन करें और सरकार जिन लोगों का भूस्खलन और बारिश के चलते मकान टूटे हैं। उन्हें फौरी तौर पर रहने के लिए टेंट और खाने के लिए राशन मुहैया करवाएं। उन्होंने सरकार से माग की कि सभी प्रभावितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.