Move to Jagran APP

सरकार के नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता कठुआ पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध म

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:07 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:07 PM (IST)
सरकार के नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
सरकार के नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कठुआ : पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में जिला में कांग्रेस कमेटी का सभी तहसील मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया गया। लखनपुर में प्रस्तावित हाईवे टोल प्लाजा के विरोध में भी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

prime article banner

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा के नेतृत्व में शनिवार डिगा अंब तहसील मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे। प्रदर्शन के उपरांत कमेटी ने तेल, डीजल एवं रसोई गैस कीमतें कम करने की मांग को लेकर भारत के राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सुनील डोगरा को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जिला प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान में भाजपा शासन की जन विरोधी नीतियों के कारण देश के लोगों को सबसे बुरे समय का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, ट्रांसपोर्टर, छोटे उद्योगपति, सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब कच्चे तेल की प्रति बैरल कीमतें हर समय कम होती हैं तो देश में पेट्रोल व डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सरकार से कंडी और अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ बसने वाले युवाओं को विशेष नौकरी भर्ती और नौकरी के आरक्षण की मांग की क्योंकि सीमा पार से गोलीबारी के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है,जब कि कंडी में पानी की कमी के कारण लोग अक्सर परेशान रहते हैं। पूरी तरह से खेती पर निर्भर हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता ने सरकार द्वारा लखनपुर में प्रस्तावित हाईवे टोल प्लाजा का कड़ा विरोध किया और अगर सरकार ने उनके विरोध के बावजूद वहां टोल प्लाजा लगाया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन शुरू कर देगी।

प्रदर्शन में दविदर सिंह बिदू, बीएल कांडले, केवी जसरोटिया, सुखविदर सिंह, कुलभूषण सिंह, सरपंच, कर्म चंद खजूरिया, महिदर पाल, स्वर्ण सिंह, अनिल शर्मा, ़खुशबू भगत, परवीन भगत सिंह, पवन खजूरिया, कुंदन लाल खजूरिया, थूड़ू राम सरपंच, बिशम्बर मंगल दास, करम चंद मास्टर, अनिरुद्ध खजुरिया, विरेंद्र, पंच, सुरिदर अबरोल, दलवीर सिंह सेठी, अनिरुद्ध खजूरिया, मान सिंह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.