निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के 66वें जन्मदिवस पर चलाया सफाई अभियान
66??? ???????? ?? ??? ???????? ???????? ???????? ?????? ???? ??? ??????? ??????? ?? ???? ?????? ????? ???? ?? ????? ???????? ?? ???? ?????? ???? ?????? ?????? ?????? ?? ??? ???????? ?? ??? ????? ??????? ????????? ?? ????????? ??????? ?? ???? ??? ???? ??? ??? ???????? ???? ???
जागरण संवाददाता, कठुआ : निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के 66वें जन्मदिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा जिला में विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान फाउंडेशन की कठुआ, बुद्धि, नगरी, बसोहली, मुट्ठी, दियाला चक आदि शाखाओं के साथ जुड़े सैकड़ों अनुयायियों ने सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की।
कठुआ में संत निरंकारी सेवा मंडल के संयोजक बीआर निरंकारी की देखरेख में अनुयायियों ने मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। करीब दो घंटे चले इस अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में अनुयायियों ने न केवल सफाई की, बल्कि उस कचरे का भी निस्तारण किया। इस मौके पर कठुआ शाखा के संयोजक बीआर निरंकारी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह महाराज के आदेश के अनुसार 2003 में शुरू हुए इस अभियान को लगातार चलाया जा रहा है। संत निरंकारी मंडल के सदस्य इस तरह के अभियान न केवल कठुआ में, बल्कि पूरे देश में चला रहे हैं। जिसका मकसद लोगों को स्वस्थ जीवन देकर इस संसार को सुंदर बनाना है। अभियान के दौरान विजय कुमार, तरसेम लाल, शिव कुमार, सुनीता वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।