Move to Jagran APP

सेना को केंद्र सरकार दे खुली छूट:मन्हास

संवाद सहयोगी बिलावर राज्यसभा सासद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि लद्दाख में चीन को सबक सिखाने के

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2020 12:09 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2020 12:09 AM (IST)
सेना को केंद्र सरकार दे खुली छूट:मन्हास
सेना को केंद्र सरकार दे खुली छूट:मन्हास

संवाद सहयोगी, बिलावर: राज्यसभा सासद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि लद्दाख में चीन को सबक सिखाने के लिए केंद्र सरकार सेना को खुली छूट दे। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों का बलिदान कभी बुलाया नहीं जाएगा। देश की जनता इसके लिए हमेशा भारतीय सेना की कृतज्ञ रहेगी। वे फिंतर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ.निर्मल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर लद्दाख में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत को श्रद्धाजलि देते हुए उन्हें याद किया।

prime article banner

राज्यसभा सासद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि लद्दाख में भारतीय सेना की शहादत के बाद पार्टी ने अपने सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है, इसीलिए आज वे सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं से ही मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता बिलावर में जन जागरण अभियान चलाए, जिसमें लोगों को अपने साथ जोड़ें और बताएं कि भाजपा कि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार जन कल्याण के लिए क्या काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के सपने को पूरा किया, कश्मीर से 370 को हटाकर जम्मू और लद्दाख के साथ वर्षो से हो रहे भेदभाव को समाप्त किया।

राज्यसभा सासद शमशेर सिंह मन्हास ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बताए कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा ही एक ऐसी पार्टी थी, जिसके कार्यकर्ता निष्काम भाव से अपने सामाजिक दायित्व की पूíत करते नजर आए, जबकि अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सिर्फ वोट लेने के लिए ही लोगों के पास पहुंचते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा पहाड़ी जिला प्रभारी गोपाल महाजन, भाजपा जिला अध्यक्ष कर्नल महान सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी, जिला महासचिव गोपाल कृष्ण, बिलावर मंडल अध्यक्ष सेवानिवृत डीएसपी पूर्णचंद, भाजपा पंचायती राज सैल के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिलोरिया, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.