मारपीट के आरोपितों पर केस
संवाद सहयोगी, बसोहली : उप मंडल के गांव नगाली के मोड़ा कुंड के चंडी माता मंदिर के पुजारी एवं उसकी पत्
संवाद सहयोगी, बसोहली : उप मंडल के गांव नगाली के मोड़ा कुंड के चंडी माता मंदिर के पुजारी एवं उसकी पत्नी को बंधक बनाने वाले छह मुख्य आरोपितों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सभी आरोपी इसी गांव के रहने वाले हैं जो इस समय फरार हैं। एसडीपीओ सुनील सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में टीम भेजी है जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विदित हो कि कुंड गांव में स्थित चंडी माता मंदिर के पुजारी धनी राम और उसकी पत्नी रतो देवी को आरोपितों ने मारपीट कर रस्सी से बांध दिया था। स्थानीय निवासियों ने बसोहली पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी थी। इस संदर्भ में पुजारी ने खुद एफआईआर दर्ज करवाई। इस सारे मामले का वीडियो पूरे उप मंडल में वायरल हो गया।