विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिलावर पुलिस को मिली सफलता, लापता महिला को ढूंढकर परिजनों से मिलाया

Published: Mon, 12 Jan 2026 01:03 PM (IST)

बिलावर पुलिस ने 2 जनवरी को देवल से लापता हुई 30 वर्षीय नेहा राजपूत को ढूंढ निकाला। उनके पति जसवंत ...और पढ़ें

लापता महिला को ढूंढकर स्वजनों से मिलाया।

लापता महिला को ढूंढकर स्वजनों से मिलाया।

HighLights

  1. बिलावर पुलिस ने लापता महिला नेहा राजपूत को खोजा।

  2. 2 जनवरी को देवल से लापता हुई थी 30 वर्षीय महिला।

  3. तकनीकी सहायता से पुलिस ने परिवार से मिलवाया।

संवाद सहयोगी, बिलावर। पुलिस ने 2 जनवरी को देवल से लापता हुई 30 वर्षीय महिला नेहा राजपूत को ढूंढकर स्वजनों से मिलवाया। जसवंत सिंह निवासी देवल ने बिलावर पुलिस स्टेशन में अपनी पत्नी के लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पर बिलावर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज़हीर मुश्ताक और एसडीपीओ नीरज पडियार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मानवीय हस्तक्षेप से कई स्थानों पर तलाशी ली।

अंततः लापता महिला को खोजा गया और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके कानूनी वारिसों को सौंप दिया गया।