Move to Jagran APP

कांग्रेस में घुटन महसूस करने लगे आजाद जैसे बड़े नेता : रैना

जागरण संवाददाता कठुआ कोरोना संकट के कारण ठप राजनीतिक गतिविधियां धीरे धीरे गति प

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:21 AM (IST)
कांग्रेस में घुटन महसूस करने लगे आजाद जैसे बड़े नेता : रैना
कांग्रेस में घुटन महसूस करने लगे आजाद जैसे बड़े नेता : रैना

जागरण संवाददाता, कठुआ : कोरोना संकट के कारण ठप राजनीतिक गतिविधियां धीरे धीरे गति पकड़ने लगी हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना संगठनात्मक गतिविधियां की समीक्षा करने पार्टी कार्यलय पहुंचे। उन्होंने जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रैना ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पार्टी की जो हालत हो गई है, उससे अब 200 साल तक सत्ता में नहीं आ सकती है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र खत्म हो चुका है। इसी के चलते वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद भी अब वहां घुटन महसूस करने लगे हैं। बचपन से लेकर 50 साल तक पार्टी में दिए हैं,वो कांग्रेस के बड़े नेता हैं। वह भी अब अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस पार्टी में देशभक्ति नहीं है। कांग्रेस में सिर्फ गांधी व नेहरू के भगत हैं,ये यहीं कांग्रेस हैं, जिसने सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल जैसे नेताओं को भी अपमानित किया है। जम्मू कश्मीर को अभी राज्य का दर्जा जल्द नहीं मिल सकता है,क्योंकि जहां पर कांग्रेस और नेकां ने जो लूट खसूट की है,उसका हिसाब किताब करना होगा। अभी परिसीमन चल रहा है,उसके बाद ही चुनाव होंगे। जिसमें भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री भी भाजपा का होगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.