भूस्खलन के कारण 12 घंटे बंद रहा बनी-बसोहली मार्ग
संवाद सूत्र बनी बसोहली सड़क मार्ग पर मंगलवार रात मगैर के निकट भूस्खलन होने से बुधवार दोपह
संवाद सूत्र, बनी: बसोहली सड़क मार्ग पर मंगलवार रात मगैर के निकट भूस्खलन होने से बुधवार दोपहर एक बजे तक यातायात बंद रहा। इससे जिला मुख्यालय का पहाड़ी क्षेत्र बनी के साथ सड़क संपर्क कटा रहा।
भूस्खलन की वजह से दोनों तरफ वाहन खड़े रहे, कुछ ऐसे लोग भी थे जो निजी वाहन से बीती रात बनी आ रहे थे, लेकिन रात के करीब एक बजे भूस्खलन होने के कारण लोग सड़क मार्ग पर ही वाहन के अंदर रात बिताने को मजबूर हुए। बुधवार सुबह से ही ग्रेफ विभाग की मशीने मार्ग को खोलने में जुटी रही और दोपहर एक बजे के बाद ही दोनों तरफ से खड़े वाहनों को मार्ग साफ करने के बाद निकाला गया।
कठुआ से आ रहे मिथुन कुमार का कहना है कि बीते कल देर रात बनी के लिए आ रहे थे कि अचानक भूस्खलन के कारण मार्ग बंद होने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ा और रात को मार्ग में ही रहना पड़ा।