भूस्खलन के कारण दूसरे दिन भी बंद रहा बनी-डुग्गन मार्ग
संवाद सूत्र, बनी : बनी से डूगन ब्लॉक को जुड़ने वाली सड़क मार्ग वीरवार दूसरे दिन भी बंद रही। इस
संवाद सूत्र, बनी : बनी से डूगन ब्लॉक को जुड़ने वाली सड़क मार्ग वीरवार दूसरे दिन भी बंद रही। इस सड़क के बंद होने से 20,000 के करीब अवधि प्रभावित हो रही है। इस मार्ग से करीब 20 पंचायतें अलग हो गई। जितना भी खाद्य पदार्थ और दूसरी वस्तुएं इसी मार्ग से होकर जाती है पूरा दिन दोनों तरफ गाड़ी रुकी रही। बीमार लोग इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। यहा तक कि लोगों को आधे घटे का अतिरिक्त सफर करके बनी पहुंचने पर मजबूर हो रही है आने जाने वाले लोगों का पैदल मार्ग भी बंद हो गया। एसडीएम बनी अजीत सिंह ने आज सुबह खुद जाकर मार्ग का जायजा लिया और पीडब्ल्यूडी विभाग को जल्द से जल्द मार्ग खोलने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी विभाग ने सुबह से ही मलबा उठाने की मशीन लगाई है लेकिन मशीन छोटी होने के कारण पहाड़ी से आए बड़े-बड़े पत्थर नहीं उठा पा रहे। पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई सुदेश गुप्ता का कहना है कि सुबह से मार्ग को साफ करने के लिए मशीन लगाई हुई है और शुक्त्रवार तक मार्ग को साफ कर दिया जाएगा स्थानीय मंशा मोहम्मद, अनिल कुमार, मंजूर अहमद, प्रकाश चंद ने प्रशासन से माग की है कि जल्द से जल्द मार्ग को खोला जाए।